गांधी के नाम पर कनाडा में सड़क का नामकरण

टोरंटो: भारत के 67 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कनाडा के विनीपेग शहर में एक सड़क का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर किया गया है.मानवाधिकारों के कनाडाई संग्रहालय तक जाने वाले मार्ग को अब ‘ऑनररी महात्मा गांधी वे’ के नाम से जाना जाएगा. एक समारोह में कल शहर के मेयर सैम कात्र्ज ने […]
टोरंटो: भारत के 67 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कनाडा के विनीपेग शहर में एक सड़क का नामकरण महात्मा गांधी के नाम पर किया गया है.मानवाधिकारों के कनाडाई संग्रहालय तक जाने वाले मार्ग को अब ‘ऑनररी महात्मा गांधी वे’ के नाम से जाना जाएगा. एक समारोह में कल शहर के मेयर सैम कात्र्ज ने कहा कि यह उपयुक्त होगा कि संग्रहालय तक जाने वाला मार्ग मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले व्यक्ति के नाम पर किया जाए.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी एक आध्यात्मिक और राजनीतिक नेता थे जिनका प्रभाव आज भी महसूस किया जाता है. उनकी अहिंसा और सामाजिक बदलाव की शिक्षाओं ने दुनिया भर में अत्याचार का सामना कर रहे करोड़ों लोगों को आशा की किरण दिखाई है. गांधी ने नि:स्वार्थ तरीके से अपना जीवन मानवाधिकार को समर्पित कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










