मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस का आह्वान किया

काहिरा : मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया है. इस दौरान वह एक विरोध रैली भी निकालेंगे.यह विरोध दिवस मुरसी के समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मनाया जा रहा है. इस कार्रवाई में 638 से अधिक लोग […]
काहिरा : मिस्र में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के मुस्लिम ब्रदरहुड आंदोलन ने आज राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस मनाने का आह्वान किया है. इस दौरान वह एक विरोध रैली भी निकालेंगे.यह विरोध दिवस मुरसी के समर्थकों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में मनाया जा रहा है. इस कार्रवाई में 638 से अधिक लोग मारे गए थे. यह कार्रवाई विद्रोहियों के दो शिविरों पर की गई थी.
मुस्लिम ब्रदरहुड ने मुरसी समर्थकों से शुक्रवार की नमाज के बाद, सुरक्षा बलों की कार्रवाई के विरोध में रैलियां निकालने का आह्वान किया है.
‘गुट ने बयान में कहा है कि साथियों को खोने की पीड़ा और दुख के बावजूद विद्रोह जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










