संयुक्त राष्ट्र ने मिस्र में अधिकतम संयम का आह्वान किया

Updated at :16 Aug 2013 12:03 PM
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र ने मिस्र में अधिकतम संयम का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परषिद ने मिस्र सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड से ‘अधिकतम संयम’ बरतने और देश भर में फैली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है.परिषद के सदस्यों ने मिस्र में हुई मौतों पर दुख जताया और वहां राष्ट्रीय सुलह का भी आह्वान किया.परिषद के अध्यक्ष अज्रेंटीनियाई राजदूत मरिया क्रिस्टीना पर्सेवल […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परषिद ने मिस्र सरकार और मुस्लिम ब्रदरहुड से ‘अधिकतम संयम’ बरतने और देश भर में फैली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया है.परिषद के सदस्यों ने मिस्र में हुई मौतों पर दुख जताया और वहां राष्ट्रीय सुलह का भी आह्वान किया.परिषद के अध्यक्ष अज्रेंटीनियाई राजदूत मरिया क्रिस्टीना पर्सेवल ने कल हुई एक आपात बैठक के बाद परिषद के सदस्यों की ओर से यह विचार व्यक्त किए.

संयुक्त राष्ट्र के उप महासचिव जैन एलियासन ने मिस्र सरकार द्वारा अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के घातक दमन के बाद वहां फैली अशांति से परिषद सदस्यों को अवगत कराया, जिसके बाद पर्सेवल ने संवाददाताओं से बात की.पर्सेवल ने कहा कि परिषद के सदस्यों ने सर्वप्रथम वहां हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. सदस्यों का मानना है मिस्र में हिंसा खत्म करना महत्वपूर्ण है और इसके लिए दोनों ही पक्षों को अधिकतम संयम बरतना चाहिए. वहां हिंसा को रोकने और राष्ट्रीय सुलह बढ़ाने की आम इच्छा थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola