कनाडा ने मिस्र स्थित दूतावास किया बंद

Updated at :16 Aug 2013 8:55 AM
विज्ञापन
कनाडा ने मिस्र स्थित दूतावास किया बंद

ओटावा : मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की वजह से अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कनाडा ने अपना मिस्र स्थित दूतावास बंद कर दिया है.कनाडा के विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता ने एएफपी को कल बताया कि मंत्रालय आगामी दिनों में सुरक्षा हालात […]

विज्ञापन

ओटावा : मिस्र में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई में बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की वजह से अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कनाडा ने अपना मिस्र स्थित दूतावास बंद कर दिया है.

कनाडा के विदेश मंत्रलय के प्रवक्ता ने एएफपी को कल बताया कि मंत्रालय आगामी दिनों में सुरक्षा हालात का आकलन करेगा और यदि मिस्र में स्थिति शांत होती है तो काहिरा स्थित अपने दूतावास को वह शायद रविवार को दोबारा खोलेगा
. कनाडा के विदेश मंत्री जॉन बेयर्ड ने पहले कहा था कि वे मिस्र में धार्मिक संस्थानों पर ह्यखासतौर पर कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स और एंग्लो गिरजाघर और बाप्टिस्ट व फ्रांसिस्कन गिरजाघरों परह्ण हो रहे हालिया हमलों को लेकर चिंतित हैं.

बुधवार को मिस्र के सुरक्षा बलों ने अमेरिका और अन्य ताकतवर देशों की ओर से की जा रही संयम की अपील को नकारते हुए मिस्र के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति मोहम्मद मुरसी के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों को कठोरता से कुचला. इस कार्रवाई में बुधवार से अब तक
500 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. बेयर्ड ने मिस्र के प्रशासन से अपील की थी कि वे ह्यश्रद्धालुओं और धार्मिक स्थलों की हिंसा और खतरों से रक्षा करें.ह्ण उन्होंने सभी पक्षों से अपील की थी कि वार्ता के जरिए तनाव को कम किया जाए.

उन्होंने एक बयान में कहा था
, ह्यह्यकनाडा का मानना है कि सभी धार्मिक समुदायों समेत सभी मिस्रवासियों की आकांक्षाओं का सम्मान करने वाली पारदर्शी तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करना शांति बहाल करने का सबसे बढि़या तरीका है. इससे मिस्रवासियों को भविष्य के लिए स्थायित्व और देश के लिए समृद्धि मिलेगी.ह्णह्ण

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola