मिस्र के साथ अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ओबामा ने किया रद्द

Updated at :15 Aug 2013 11:52 PM
विज्ञापन
मिस्र के साथ अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ओबामा ने किया रद्द

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर की गई अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के विरोध स्वरुप इस अरब देश के साथ होने वाले अमेरिकी सैन्य अभ्यास को आज रद्द कर दिया और चेतावनी दी कि मिस्र एक […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र में सत्ता से बेदखल राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों पर की गई अब तक की सबसे हिंसक कार्रवाई में सैकड़ों लोगों के मारे जाने के विरोध स्वरुप इस अरब देश के साथ होने वाले अमेरिकी सैन्य अभ्यास को आज रद्द कर दिया और चेतावनी दी कि मिस्र एक बहुत ही खतरनाक रास्ते पर चल पड़ा है.

ओबामा ने यद्यपि मिस्र को अमेरिका की ओर से प्रतिवर्ष मिलने वाले 1.3 अरब डालर की सैन्य मदद पर कुछ नहीं कहा. उन्होंने संकट पर अपने पहले सार्वजनिक बयान में कहा कि मिस्र में बढ़ती हिंसा के चलते अमेरिका अगले महीने उसके साथ तय संयुक्त सैन्य अभ्यास भी रद्द कर देगा. ब्राइट स्टार सैन्य अभ्यास दशकों से दोनों देशों के बीच सैन्य संबंधों का केंद्र बिंदु रहा है.

ओबामा ने मेसाचुसेट्स के मार्टा विन्यार्ड द्वीप पर अपनी सप्ताह भर की छुट्टियों के बीच मिस्र के संकट पर दिये अपने संबोधन में कहा, हम मिस्र के साथ अपने संबंध बरकरार रखना चाहते हैं लेकिन हमारा पारंपरिक सहयोग सामान्य तरह से जारी नहीं रख सकता.

ओबामा की यह टिप्पणी 62 वर्षीय मुर्सी के समर्थकों पर सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 525 से अधिक लोगों में मारे जाने के बाद आयी है. मुर्सी को मिस्र की सेना ने देशभर में उनके शासन के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद गत तीन जुलाई को सत्ता से बेदखल कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola