पाक ने नागरिक के मारे जाने का दावा किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की ‘अकारण’ गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई.पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा से लगे बट्टल सेक्टर के रावलकोट जिले के खैरनी रक्कर गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों की ‘अकारण’ गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और उसकी बेटी घायल हो गई.पाकिस्तानी सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा से लगे बट्टल सेक्टर के रावलकोट जिले के खैरनी रक्कर गांव में एक व्यक्ति की मौत हुई है.
नाम नहीं जाहिर करने के इच्छुक इस अधिकारी ने कहा, ‘‘बीती रात हुई अकारण गोलाबारी में सकी मुहम्मद (60) नामक व्यक्ति की मौत हो गई और उनकी बेटी नबीला गंभीर रुप से घायल हो गई.’’ पाकिस्तानी पक्ष कथित भारतीय गोलीबारी में यह दूसरे नागरिक की मौत का दावा कर रहा है. इससे पहले पाकिस्तान ने कहा था कि बीते सोमवार को रावलकोट जिले के एक गांव में गोलीबारी के कारण एक युवक की मौत हो गई.
मून ने सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर कुछ भी सीधा कहने से इंकार कर दिया, हालांकि उन्होंने कल इतना जरुर कहा था कि विवादों का हल दोनों देशों को करना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










