मिस्र:सुरक्षा बलों ने मुर्सी समर्थकों को हटाया,15 की मौत

Updated at :14 Aug 2013 10:18 AM
विज्ञापन
मिस्र:सुरक्षा बलों ने मुर्सी समर्थकों को हटाया,15 की मौत

काहिरा : बख्तरबंद कार और बुलडोजर से लैस मिस्र के सुरक्षा बल अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के कब्जे वाले प्रदर्शन शिविरों को हटाने के लिए यहां भेजे गए और इस कार्रवाई में आज कम से कम 15 लोग मारे गए. सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हेलीकॉप्टर आसमान में मंडराते […]

विज्ञापन

काहिरा : बख्तरबंद कार और बुलडोजर से लैस मिस्र के सुरक्षा बल अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी के समर्थकों के कब्जे वाले प्रदर्शन शिविरों को हटाने के लिए यहां भेजे गए और इस कार्रवाई में आज कम से कम 15 लोग मारे गए. सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े और हेलीकॉप्टर आसमान में मंडराते रहे.

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि 62 वर्षीय मुर्सी को फिर से उनके पद पर बहाल किया जाए. उन्हें तीन जुलाई को सेना ने अपदस्थ कर दिया था. मुर्सी का समर्थन कर रहे मुस्लिम ब्रदरहुड ने मारे गए लोगों की संख्या 25 से 30 के बीच बताई है. खबरों में बताया गया है कि मृतकों में कम से कम एक सुरक्षाकर्मी भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola