ePaper

तेल क्षेत्र पर आईएस के हमले के बाद 9 विदेशी लापता

Updated at : 08 Mar 2015 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
तेल क्षेत्र पर आईएस के हमले के बाद 9 विदेशी लापता

वियना : लीबिया में एक तेल क्षेत्र पर इस्लामिक स्टेट समूह के लडाकों के हमले के बाद कई सुरक्षा कर्मी मारे गए और नौ विदेशी कर्मी लापता हैं. ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्टिन वीज ने कल बताया कि शुक्रवार की दोपहर को सिरते के दक्षिण में अल घानी तेल क्षेत्र पर हमला किया […]

विज्ञापन

वियना : लीबिया में एक तेल क्षेत्र पर इस्लामिक स्टेट समूह के लडाकों के हमले के बाद कई सुरक्षा कर्मी मारे गए और नौ विदेशी कर्मी लापता हैं. ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्टिन वीज ने कल बताया कि शुक्रवार की दोपहर को सिरते के दक्षिण में अल घानी तेल क्षेत्र पर हमला किया गया था.

प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा कर्मियों ने तेल क्षेत्र को हालांकि फिर से कब्जे में ले लिया लेकिन नौ विदेशी कर्मियों का अब तक कोई पता नहीं है. इनमें एक ऑस्ट्रियाई, एक चेक और सात नागरिक गैर यूरोपीय देशों के हैं. इनकी रिहाई के एवज में अब तक किसी भी समूह या व्यक्ति ने कोई मांग नहीं की है.

चेक विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि हमले के बाद से चेक नागरिक लापता है. विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मिशेला लाग्रोनोवा ने बताया कि मंत्रालय लापता कर्मी के परिवार से संपर्क बनाए हुए है और जांच में ऑस्ट्रिया से सहयोग कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola