आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध: शरीफ

Updated at :14 Aug 2013 12:40 AM
विज्ञापन
आतंकवाद का खात्मा करने के लिए प्रतिबद्ध: शरीफ

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद और चरमपंथ का खात्मा करने को प्रतिबद्ध है.पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर शरीफ ने अपने संदेश में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उनकी सरकार सभी चुनौतियों […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनकी सरकार देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकवाद और चरमपंथ का खात्मा करने को प्रतिबद्ध है.पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस (14 अगस्त) के मौके पर शरीफ ने अपने संदेश में यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उनकी सरकार सभी चुनौतियों से निपटेगी तथा देश को विकास के रास्ते पर ले जाएगी.

शरीफ ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस हमसे यह मांग करता है कि हमें अपने अतीत के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की रणनीति बनानी चाहिए. अगर आज हम अपनी गलतियों को सुधारने में नाकाम रहे, सही रास्ता नहीं चुना और अपने निजी हितों को साधना जारी रखा तो आने वाली पीढ़ियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी.’’ उन्होंने कहा कि पीएमएल-एन की सरकार मानती है कि देश की भलाई और सुरक्षा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के निरंतर चलने तथा लोगों के अधिकारों का सम्मान करने पर टिकी हुई है.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक संदेश में लोगों से कहा कि वे लोकतंत्र की रक्षा करने तथा इसे मजबूत बनाने और प्रगतिशील, सहिष्णु, आधुनिक एवं बहुलतावादी पाकिस्तान बनाने के लिए एकजुट हो जाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola