डेविड मॉरिस केर्न का 103 साल की उम्र में निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM
पैराडाइस वैली : दांतों के दर्द से राहत दिलाने वाली दवा ‘ओराजेल’ के निर्माता डेविड मॉरिस केर्न का 103 साल की उम्र में निधन हो गया. इस दवा का इस्तेमाल बाद में मुंह के छालों को ठीक करने के लिए भी किया जाने लगा. उनके बेटे एलन केर्न ने बताया कि उनके पिता का निधन […]
पैराडाइस वैली : दांतों के दर्द से राहत दिलाने वाली दवा ‘ओराजेल’ के निर्माता डेविड मॉरिस केर्न का 103 साल की उम्र में निधन हो गया. इस दवा का इस्तेमाल बाद में मुंह के छालों को ठीक करने के लिए भी किया जाने लगा.
उनके बेटे एलन केर्न ने बताया कि उनके पिता का निधन शुक्रवार को एरिजोना की पैराडाइस वैली में हुआ. मैनहट्टन में 1909 में जन्मे केर्न ब्रुकलिन में पले बढ़े थे. ब्रुकलिन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से स्नातक करने के बाद वह नॉर्विक और वार्नर ब्रांड दवाओं के विक्रेता के रुप में काम करने लगे.
अपने भाई और दो अन्य साङोदारों से एक औषधि विनिर्माण इकाई को खरीदने के बाद उन्होंने रसायन विज्ञान के एक प्रोफेसर की मदद से ‘ओराजेल’ नाम की दवा बनाई. एलन केर्न ने कहा, ‘‘दॉंत दर्द की दवा के रुप में यह सालों तक सबसे अग्रणी उत्पाद रहा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










