नाइजीरिया:उग्रवादियों ने नमाज पढ़ रहे 44 लोगों की हत्या की

Updated at :13 Aug 2013 4:28 AM
विज्ञापन
नाइजीरिया:उग्रवादियों ने नमाज पढ़ रहे 44 लोगों की हत्या की

अबूजा : उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे कम से कम 44 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक रविवार को नाइजीरिया के अशांत शहर मैदुगुरी में मस्जिद में प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाने वाले ये उग्रवादी कट्टरपंथी सम्प्रदाय बोको […]

विज्ञापन

अबूजा : उत्तर पूर्वी नाइजीरिया में संदिग्ध इस्लामी उग्रवादियों ने एक मस्जिद में नमाज अदा कर रहे कम से कम 44 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.

सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक रविवार को नाइजीरिया के अशांत शहर मैदुगुरी में मस्जिद में प्रार्थना कर रहे लोगों पर गोलियां बरसाने वाले ये उग्रवादी कट्टरपंथी सम्प्रदाय बोको हरम से संबंधित माने जा रहे हैं. इस हमले में कम से कम 44 नमाजियों की मौत हुई है. प्रहरी समूह के एक सदस्य ने कहा कि आतंकवादियों के हमले का जवाब देने की कोशिश में उसके कुछ सदस्य भी गोलियों के शिकार हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola