इस्राइल करेगा 26 फलीस्तीनी कैदियों को रिहा

यरुशलम : इस सप्ताह के आखिर में होने वाली शांति वार्ता से पहले इस्राइली सरकार ने फलीस्तीन के 26 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दे दी है. इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा कल दिए गए एक बयान में कहा गया, ‘‘फलीस्तीनियों के साथ बातचीत दोबारा शुरु करने और बातचीत के दौरान कैदियों […]
यरुशलम : इस सप्ताह के आखिर में होने वाली शांति वार्ता से पहले इस्राइली सरकार ने फलीस्तीन के 26 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दे दी है. इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा कल दिए गए एक बयान में कहा गया, ‘‘फलीस्तीनियों के साथ बातचीत दोबारा शुरु करने और बातचीत के दौरान कैदियों को रिहा करने के लिए एक मंत्रीस्तरीय समिति के गठन के सरकार के फैसले के बाद समिति ने 26 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दी.’’
बयान के अनुसार सोमवार की सुबह इस्राइल कारागार सेवा की वेबसाइट पर रिहा किए जाने वाले कैदियों के नाम प्रकाशित किए जाएंगे.’’ बयान में कहा गया, ‘‘इस सूची में शामिल 14 कैदियों को गाजा जबकि 12 को जुडैया और समारिया :वेस्टलैंड: भेजा जाएगा. इनमें से आठ कैदियों को अगले तील साल में जबकि दो को अगले छह महीनों में रिहा किया जाना था.’’‘‘कैदियों के नाम प्रकाशित किए जाने के बाद कम से कम 48 घंटों के अंदर कैदियों को रिहा कर दिया जाएगा.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










