पाक अदालत ने हिरासत के खिलाफ लखवी की याचिका पर सुनवाई स्थगित की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Feb 2015 9:28 PM (IST)
विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक अदालत ने आज वर्ष 2008 मुंबई हमला मामले के साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी की सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत उसकी हिरासत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित की क्योंकि न्यायाधीश अवकाश पर थे. लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नूरुल हक कुरैशी […]
विज्ञापन
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक अदालत ने आज वर्ष 2008 मुंबई हमला मामले के साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी की सार्वजनिक सुरक्षा कानून के तहत उसकी हिरासत के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई स्थगित की क्योंकि न्यायाधीश अवकाश पर थे.
लखवी के वकील रजा रिजवान अब्बासी ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नूरुल हक कुरैशी आज छुट्टी पर थे इसलिए इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी.’’ उन्होंने कहा कि अदालत कार्यालय सुनवाई की अगली तारीख तय करेगा. लखवी ने कल लोक व्यवस्था संबंधी कानून के तहत ‘फिर से’ हिरासत को चुनौती दी थी.याचिका में कहा गया, ‘‘सरकार ने मुझे अवैध आधार पर हिरासत में लिया.निचली अदालत से जमानत मिलने के बाद, सरकार के पास मुझेसलाखों के पीछे रखने का कानूनी कारण नहीं था.सरकार केवल भारत के दबाव में ऐसा कर रही है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










