पाक पुलिस रायटर्स की महिला पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी

Published at :24 Feb 2015 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
पाक पुलिस रायटर्स की महिला पत्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच करेगी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पुलिस ने देश में रायटर्स की ब्यूरो चीफ की मौत की घटना के संबंध में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. 34 वर्षीय मारिया गोलोवनीनी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं. पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान की खबरों पर भी नजर रखने वाली गोलावनीनी कल इस्लामाबाद के अपने […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान पुलिस ने देश में रायटर्स की ब्यूरो चीफ की मौत की घटना के संबंध में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. 34 वर्षीय मारिया गोलोवनीनी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं. पाकिस्तान के साथ ही अफगानिस्तान की खबरों पर भी नजर रखने वाली गोलावनीनी कल इस्लामाबाद के अपने घर सह कार्यालय में मृत पाई गई थीं.

पुलिस के हवाले से बताया गया था कि रुसी मूल की पत्रकार संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं. उनकी मौत के कारणों की जांच की जा रही है. मरगल्ला पुलिस ने संदेह दूर करने के लिए कुछ लोगों को पूछताछ के इरादे से हिरासत में लिया है.अखबार द न्यूज के अनुसार पुलिस संदेह दूर करने के लिए इस मामले की विभिन्न पहलुओं से छानबीन कर रही है.गोलावनीनी का शव पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में रखा गया है, लेकिन अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में क्षेत्रीय पुलिस का अनुरोध नहीं मिला है.
संस्थान के सूत्रों ने दावा किया कि शव पर किसी तरह के उत्पीडन के निशान नहीं हैं. इसलिए लगता है कि वह अपनी कुदरती मौत मरीं.अखबार के अनुसार वह अपने बाथरुम में मृत मिलीं. मरने से पहले उन्होंने उलटी की. एक कर्मचारी ने उन्हें बाथरुम में पडे देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी.पुलिस ने बताया कि गोलावनीनी खबरों की कवरेज के सिलसिले में अकसर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के उत्तरी भागों में जाया करती थीं. वह 2001 में विदेशी संवाददाता के तौर पर रायटर्स में आई थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola