कैंसर से जीत कर ‘कवरगर्ल’ बन छा गयी यह लड़की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:33 PM
टेक्सास : कैंसर जैसे रोग का नाम सुनते ही हम जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू कर देते हैं लेकिन फ्लोरिडा की 13 वर्षीय तालिया जॉय कैसलानो के जज्बा और जिंदादिली हर किसी के लिए मिसाल है. तालिया ने कैंसर से जूझते हुए न सिर्फ कम उम्र में फैशन की दुनिया में अपनी काबिलियत साबित की, […]
टेक्सास : कैंसर जैसे रोग का नाम सुनते ही हम जिंदगी की उल्टी गिनती शुरू कर देते हैं लेकिन फ्लोरिडा की 13 वर्षीय तालिया जॉय कैसलानो के जज्बा और जिंदादिली हर किसी के लिए मिसाल है.
तालिया ने कैंसर से जूझते हुए न सिर्फ कम उम्र में फैशन की दुनिया में अपनी काबिलियत साबित की, बल्कि उसकी योग्यता ने उसे ‘कवरगर्ल’ पत्रिका के कवर पेज पर भी जगह दिलायी.
पिछले साल तालिया को जब ल्यूकेमिया और न्यूरोब्लास्टोमा होने की जानकारी मिली, तब उसने हिम्मत हारने के बजाय बतौर फैशन डिजाइनर खुद को स्थापित करने का सपना सच करने की ठानी. तालिया ने शुरु आती स्तर पर यूटय़ूब पर फैशन टय़ूटोरियल वीडियो अपलोड और फैशन पर ब्लॉग से किया, जिसे इंटरनेट पर काफी लोकप्रियता मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










