अमेरिका के एक कस्बे में बंदूकधारी ने दो व्यक्तियों की जान ली चार घायल

Updated at :06 Aug 2013 11:28 AM
विज्ञापन
अमेरिका के एक कस्बे में बंदूकधारी ने दो व्यक्तियों की जान ली चार घायल

वाशिंगटन : अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के एक छोटे से कस्बे में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलायीं जिसमें दो व्यक्ति मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गये.एनबीसी की स्थानीय इकाई के अनुसार बंदूकधारी ने मोनरोए काउंटी के रॉस कस्बे में कल गोलियां चलायीं. जिस जगह गोलीबारी हुई वहां स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे :भारतीय समयानुसार […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में पेन्सिलवेनिया के एक छोटे से कस्बे में एक बंदूकधारी ने गोलियां चलायीं जिसमें दो व्यक्ति मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गये.एनबीसी की स्थानीय इकाई के अनुसार बंदूकधारी ने मोनरोए काउंटी के रॉस कस्बे में कल गोलियां चलायीं. जिस जगह गोलीबारी हुई वहां स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे :भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 30 मिनट : पर बैठक होनी थी.

प्रसारक ने बताया कि 23 मिनट बाद वहां से आपात संदेश आने शुरु हो गये. दो घायल व्यक्तियों को विमान से लेहिघ वैली ले जाया गया है जबकि दो अन्य का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे क्या वजह थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola