भारत की तकनीक का अमेरिका हुआ दिवाना

Updated at :04 Aug 2013 11:47 AM
विज्ञापन
भारत की तकनीक का अमेरिका हुआ दिवाना

वॉशिंगटन: डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने बम ढूंढने की किट बनाकर अमेरिका का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है. भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई गई इस किट को अब अमेरिका भी बनाएगा और पूरी दुनिया में बेचेगा. अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री विलियम एस. कोहेन ने इस तकनीक की जमकर तारीफ की. उन्होंने […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन: डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने बम ढूंढने की किट बनाकर अमेरिका का ध्‍यान अपनी ओर खींचा है. भारत के वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई गई इस किट को अब अमेरिका भी बनाएगा और पूरी दुनिया में बेचेगा. अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री विलियम एस. कोहेन ने इस तकनीक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह उलटी गंगा बहने का बेहतरीन उदाहरण है.

वॉशिंगटन में शुक्रवार को इस एक्सप्लोसिव डिटेक्शन किट (ईडीके) की लॉन्चिंग के मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच टेक्नॉलजी के लेन-देन में यह बहुत अहम कदम साबित होगा. यह किट अमेरिका में बनी है, लेकिन इसकी तकनीक तैयार की है डिफेंस रिसर्च ऐंड डिवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने. इसका पेटेंट भी भारत के पास है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola