क्या पाकिस्तान की साजिश है भारतीय दूतावास पर हमला!

पेशावर.(नयी दिल्ली): पाकिस्तान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास आत्मघाती हमलावरों ने आज विस्फोटकों से लदा एक वाहन उड़ा दिया जिससे कम से कम 8 बच्चों की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए. वाणिज्य दूतावास के सामने विस्फोट होने की पुष्टि करते हुए […]
पेशावर.(नयी दिल्ली): पाकिस्तान की सीमा से लगे अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में भारतीय वाणिज्य दूतावास के पास आत्मघाती हमलावरों ने आज विस्फोटकों से लदा एक वाहन उड़ा दिया जिससे कम से कम 8 बच्चों की मौत हो गयी और 21 अन्य लोग घायल हो गए.
वाणिज्य दूतावास के सामने विस्फोट होने की पुष्टि करते हुए नई दिल्ली स्थित आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘सभी भारतीय सुरक्षित हैं और वाणिज्य दूतावास को किसी तरह की बड़ी क्षति नहीं पहुंची है.’’सूत्रों ने कहा, ‘‘हालात अभी भी अस्थिर हैं.’’ नंगरहार प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल शरीफ अमीन ने बताया कि यह कार बम जलालाबाद में भारतीय वाणिज्य दूतावास की तरफ जाने वाले रास्ते में स्थित एक मस्जिद के पास लगाया गया था.
जनरल अमीन ने कहा, ‘‘हमले के अधिकतर प्रभावित बच्चे हैं जो मस्जिद में धार्मिक कक्षाओं में भाग लेने गए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमले में कम से कम 8 बच्चे मारे गए और 21 अन्य नागरिक घायल हो गए.’’ अमीन ने कहा कि अधिकारियों को भारतीय वाणिज्य दूतावास पर इस तरह के हमले को लेकर सतर्क किया गया था.
अफगान सुरक्षा बलों ने इलाके में घेरेबंदी कर दी और पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया. किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










