धार्मिक असहिष्णुता पर गहरी चुप्पी तोड़ें मोदी : न्यूयॉर्क टाइम्स

न्यूयॉर्क : अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धार्मिक असहिष्णुता के मुद्दे पर अपनी गहरी चुप्पी तोडने की जरुरत है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल कहा था कि भारत में धार्मिक ‘असहिष्णुता’ से महात्मा गांधी को स्तब्ध हो गए होते. इस टिप्पणी के […]
न्यूयॉर्क : अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धार्मिक असहिष्णुता के मुद्दे पर अपनी गहरी चुप्पी तोडने की जरुरत है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कल कहा था कि भारत में धार्मिक ‘असहिष्णुता’ से महात्मा गांधी को स्तब्ध हो गए होते. इस टिप्पणी के बाद अखबार के संपादकीय बोर्ड ने मोदी की खतरनाक चुप्पी शीर्षक से लिखे गए संपादकीय में कहा है, भारत के धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा के बारे में बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को क्या चाहिए?
उसके अनुसार, श्रीमान मोदी को धार्मिक असहिष्णुता के मुद्दे पर अपनी गहरी चुप्पी तोडने की जरुरत है. संपादकीय में लिखा है, ईसाईयों के प्रार्थना स्थलों पर हो रहे हमलों पर, भारत के सभी नागरिकों का प्रतिनिधित्व और उनकी सुरक्षा करने के लिए चुने गए व्यक्ति की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, और ना ही प्रधानमंत्री ने ईसाईयों और मुसलमानों के हिन्दुत्व में धर्मांतरण पर कुछ कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




