कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करना चाहते : अमेरिका

Updated at :01 Aug 2013 3:36 PM
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता नहीं करना चाहते : अमेरिका

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के इस्लामाबाद पहुंचने के साथ ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं करना चाहता.यह बात इस अधिकारी ने ऐसे समय पर कही है जब समझा जा रहा है कि विदेश मंत्री केरी के पाकिस्तानी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी के इस्लामाबाद पहुंचने के साथ ओबामा प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता नहीं करना चाहता.यह बात इस अधिकारी ने ऐसे समय पर कही है जब समझा जा रहा है कि विदेश मंत्री केरी के पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दा उठेगा.

अधिकारी ने कहा, हम कश्मीर पर बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करना नहीं चाहते. हालांकि दोनों देश अपने संबंध सामान्य करने के लिए जो भी कदम उठा रहे हैं उनको हमारा समर्थन है. उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आर्थिक पक्ष को लेकर सामान्य स्थिति बनाने पर हुई प्रगति पिछले कुछ वर्षों से बहुत महत्वपूर्ण रही है और इसने राजनीतिक पक्ष को लेकर बेहतर एवं अधिक रचनात्मक बातचीत के लिए मार्ग प्रशस्त किया है.

इसलिए हम देखेंगे के यह कहां तक जारी रहता है. अधिकारी ने कहा कि केरी ने जून में भारत यात्रा के दौरान भारत और पाकिस्तान से (रिश्तों को सामान्य बनाने की) प्रक्रिया को सतत सरल बनाने तथा पाकिस्तान से भारत को सर्वाधिक तरजीही देश का दर्जा देने जैसे कदम उठाने का आग्रह किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola