भारतीय सिगरेट स्नैचर की मौत

Updated at :01 Aug 2013 2:23 PM
विज्ञापन
भारतीय सिगरेट स्नैचर की मौत

दुबई: सार्वजनिक स्थानों पर किसी अजनबी को धूम्रपान छोड़ने के लिए मनाने के अनोखे तरीके से धूम्रपान के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक भारतीय कैंसर मरीज ने दुबई के एक अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर से दम तोड़ दिया.‘सिगरेट स्नैचर’ के नाम से मशहूर अब्राहम सैमुअल (53) की रविवार शाम को मौत हो गयी. सैमुअल […]

विज्ञापन

दुबई: सार्वजनिक स्थानों पर किसी अजनबी को धूम्रपान छोड़ने के लिए मनाने के अनोखे तरीके से धूम्रपान के खिलाफ अभियान चलाने वाले एक भारतीय कैंसर मरीज ने दुबई के एक अस्पताल में फेफड़ों के कैंसर से दम तोड़ दिया.‘सिगरेट स्नैचर’ के नाम से मशहूर अब्राहम सैमुअल (53) की रविवार शाम को मौत हो गयी. सैमुअल के घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां है.

‘गल्फ न्यूज रिपोर्ट’ के मुताबिक, उन्होंने 35 साल तक हर दिन दो पैकेट सिगरेट पी और 2010 में उन्हें पता चला कि उन्हें फेफड़ों का कैंसर है. इसके बाद वह सार्वजनिक स्थानों पर अनजान लोगों से धूम्रपान छोड़ने के लिए कहने लगे और बाद में उनका नाम ‘सिगरेट स्नैचर’ पड़ गया. कुछ दिनों पहले सैमुअल ने एक अखबार से कहा था, ‘‘जब मैं किसी को धूम्रपान करते देखता हूं तो मैं वहां जाता हूं और उनसे यह छोड़ने के लिए कहता हूं. लोग हमेशा यह पसंद नहीं करते लेकिन मैं खुद को नहीं रोक पाता. कभी-कभार मैं शर्ट उतार लेता हूं और विकिरण का चिह्न दिखाता हूं, जिससे कि वो मेरे हालात को जान सके.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola