अमेरिका:गुरुद्वारे की दीवार पर लिखा आतंकवादी,अमेरिकी सांसद ने की निंदा

वॉशिंगटन :एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने विस्कोंसिन के ओक क्रीक गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी की पहली बरसी से कुछ ही पहले कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे की दीवार पर अस्पष्ट शब्दों में आतंकवादी लिख कर उसे बदशक्ल किए जाने की घटना की निंदा की है.कांग्रेस सदस्य, हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के उपाध्यक्ष और कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया […]
वॉशिंगटन :एक शीर्ष अमेरिकी सांसद ने विस्कोंसिन के ओक क्रीक गुरुद्वारे में हुई गोलीबारी की पहली बरसी से कुछ ही पहले कैलिफोर्निया स्थित एक गुरुद्वारे की दीवार पर अस्पष्ट शब्दों में आतंकवादी लिख कर उसे बदशक्ल किए जाने की घटना की निंदा की है.कांग्रेस सदस्य, हाउस डेमोक्रेटिक कॉकस के उपाध्यक्ष और कांग्रेसनल कॉकस ऑन इंडिया एंड इंडियन अमेरिकन्स के सह आध्यक्ष जो क्राउले ने कहा है कि सिख अमेरिकी समुदाय के खिलाफ हिंसा का यह तरीका निंदनीय है.
उन्होंने गुरुद्वारे को बदशक्ल करने की नवीनतम घटना का संदर्भ देते हुए कहा ‘जिन्होंने भी यह किया है उन्हें यह कड़ा संदेश देने की जरुरत है कि हम किसी भी समुदाय के खिलाफ इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे, चाहे वह न्यूयार्क, कैलिफोर्निया में हो या और कहीं और हो.कई खबरों में कहा गया है कि गुरुद्वारे की चहारदीवारी पर अज्ञात व्यक्तियों ने स्प्रे पेंट से यह भड़काउ शब्द लिखा था.
गुरुद्वारे के ग्रंथी अनन्तवीर सिंह ने बताया कि वर्ष 1989 में स्थापना के बाद से इस गुरुद्वारे को कई बार बदशक्ल करने का प्रयास किया गया ,लेकिन यह पहला अवसर है जब किसी ने नफरत फैलाने वाली भाषा लिखी.
सिख अमेरिकन लीगल डिफेन्स एंड एजुकेशन फंड :एसएएलडीईएफ: ने अनुरोध किया कि इस घटना की जांच स्थानीय पुलिस और एफबीआई मिल कर करें.
सिंह ने कहा कि ऐसे हमले धार्मिक सहिष्णुता की नींव पर प्रहार करते हैं जबकि इस नींव पर देश की मूलभूत स्वतंत्रता आधारित है.
एनएपीए के प्रवक्ता सतनाम सिंह चहल ने कहा ‘पुलिस को और शेरिफ विभाग को, साथ ही एफबीआई और अमेरिकी न्याय विभाग को नफरत फैलाने वाले इस अपराध की घटना की जांच करनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










