इराक:शिया,सुन्नी मस्जिदों पर हमले,नौ की मौत

बगदाद : बगदाद में एक शिया और एक सुन्नी मस्जिदों पर हुए हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर के हुसैनया में कल देर शाम असद अल्लाह मस्जिद से शिया समुदाय के लोगों के बाहर निकलते वक्त एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट में खुद को […]
बगदाद : बगदाद में एक शिया और एक सुन्नी मस्जिदों पर हुए हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर के हुसैनया में कल देर शाम असद अल्लाह मस्जिद से शिया समुदाय के लोगों के बाहर निकलते वक्त एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट में खुद को उड़ा दिया.
इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हैं. उधर पश्चिमी बगदाद में एक सुन्नी मस्जिद के पास हुए एक बम विस्फोट में कल रात दो लोगों की मौत हो गई. अस्पताल के अधिकारियों ने दो हमलों में मरने वालों की संख्या की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










