भुट्टो हत्या मामला:मुशर्रफ पर अगले सप्ताह तय होंगे आरोप

इस्लामाबाद : पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ छह अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप तय होंगे. दूसरी ओर अकबर बुगती हत्या कांड में अदालत ने आज पूर्व राष्ट्रपति की जमानत याचिका खारिज कर दी है. भुट्टो की हत्या के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज […]
इस्लामाबाद : पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ छह अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या और आपराधिक साजिश के आरोप तय होंगे. दूसरी ओर अकबर बुगती हत्या कांड में अदालत ने आज पूर्व राष्ट्रपति की जमानत याचिका खारिज कर दी है. भुट्टो की हत्या के मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच आज मुशर्रफ को रावलपिंडी की न्यायाधीश हबीबउर रहमान की आतंकवाद-निरोधी अदालत में पेश किया गया. 69 वर्षीय मुशर्रफ के खिलाफ औपचारिक रुप से आरोप तय करने के लिए न्यायाधीश रहमान ने छह अगस्त की तारीख निश्चित की है.
रावलपिंडी आतंकवाद-निरोधी अदालत दो बार प्रधानमंत्री रहीं भुट्टो की हत्या के मामले की सुनवायी कर रही है. मुशर्रफ के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी के लियाकत बाग में बंदूकों और बमों से किए गए हमले में भुट्टो की मौत हो गई थी. उनकी हत्या चुनावी रैली को संबोधित करने के तुरंत बाद हुई.सरकारी वकील चौधरी अजहर अली ने मीडिया को बताया कि ‘अगली सुनवायी के लिए छह अगस्त को मुशर्रफ को अदालत में पेश किया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि मुशर्रफ के सामने आपराधिक साजिश रचने और हत्या के मामले में उनपर लगे आरोप पढ़े जाएंगे और उन्हें आरोपपत्र पर हस्ताक्षर भी करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










