इस्राइल और फलस्तीन ने फलदायी वार्ता की

वाशिंगटन : इस्राइल और फलस्तीनी वार्ताकारों ने लंबे समय से बाधित शांति वार्ता की जिसमें अमेरिका ने दोनों पक्षों से एक दीर्घकालिक करार पर पहुंचने के लिए समझौते करने को कहा. विदेश विभाग के फॉगी बाटम मुख्यालय में हुई सीधी वार्ता का पहला दौर बीती शाम करीब 90 मिनट तक चला. इस मसले पर वार्ता […]
वाशिंगटन : इस्राइल और फलस्तीनी वार्ताकारों ने लंबे समय से बाधित शांति वार्ता की जिसमें अमेरिका ने दोनों पक्षों से एक दीर्घकालिक करार पर पहुंचने के लिए समझौते करने को कहा. विदेश विभाग के फॉगी बाटम मुख्यालय में हुई सीधी वार्ता का पहला दौर बीती शाम करीब 90 मिनट तक चला. इस मसले पर वार्ता आज भी जारी रहेगी.
इस्राइल द्वारा अधिग्रहित भूमि पर बस्तियां बसाने की नीति को लेकर शांति वार्ता सितंबर 2010 से ही बाधित है. विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों पक्षों के बीच यह एक रचनात्मक और फलदायी वार्ता थी. उन्होंने पूरी आस्था और गंभीरता के साथ चर्चा की. हमें कल सुबह भी बातचीत जारी रहने का इंतजार है.’’पहले दौर की वार्ता के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को इफ्तार की दावत दी.
वार्ता में इस्राइल का प्रतिनिधित्व जहां विधि मंत्री जिपी लिवनी और यित्जाक मोलचो कर रहे हैं वहीं फलस्तीनी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई मुख्य वार्ताकार साएब एराकात और मोहम्मद सतायेह द्वारा की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










