इटली:बस दुर्घटना,38 लोगों की मौत

Updated at :29 Jul 2013 5:25 PM
विज्ञापन
इटली:बस दुर्घटना,38 लोगों की मौत

रोम : इटली के दक्षिण में स्थित राजमार्ग पर एक बस खाई में गिर गई जिससे कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने आज बताया कि बीती रात खाई में गिरने से पहले बस चालक ने इरपीनिया के मोंटेफोर्ट इरपीनो शहर के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. खाई […]

विज्ञापन

रोम : इटली के दक्षिण में स्थित राजमार्ग पर एक बस खाई में गिर गई जिससे कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है. अधिकारियों ने आज बताया कि बीती रात खाई में गिरने से पहले बस चालक ने इरपीनिया के मोंटेफोर्ट इरपीनो शहर के पास वाहन पर से नियंत्रण खो दिया. खाई में गिरने से पहले यह सड़क पर कई कारों से टकराई.

सरकारी रेडियो ने अवेलिनो पुलिस के हवाले से बताया है कि मारे गए लोगों में चालक भी शामिल है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक ने वाहन पर नियंत्रण कैसे खो दिया लेकिन अभियोजक तकनीकी समस्याओं की जांच कर रहे हैं.बस में सप्ताहांत छुट्टियां मनाने वाले नेपल्स के लोग सवार थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola