पाकिस्तान सरकार ने लखवी की जमानत को चुनौती दी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी को जमानत दिए जाने के आतंकवाद निरोधी अदालत के फैसले को आज इस्लामाबाद हाइकोर्ट में चुनौती दी. अभियोजन प्रमुख चौधरी अजहर ने कहा, ‘‘हमने लखवी को जमानत देने के आतंकवाद विरोधी अदालत के फैसले को इस्लामाबाद हाइकोर्ट में चुनौती दी […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी और मुंबई हमले के साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी को जमानत दिए जाने के आतंकवाद निरोधी अदालत के फैसले को आज इस्लामाबाद हाइकोर्ट में चुनौती दी.
अभियोजन प्रमुख चौधरी अजहर ने कहा, ‘‘हमने लखवी को जमानत देने के आतंकवाद विरोधी अदालत के फैसले को इस्लामाबाद हाइकोर्ट में चुनौती दी है.’’ यह पूछे जाने पर कि ऊपरी अदालतें शीतकालीन अवकाश के कारण आगामी आठ जनवरी तक बंद हैं तो फिर याचिका कैसे दायर की गई तो अजहर ने कहा, ‘‘सरकार ने इस्लामाबाद हाइकोर्ट से आग्रह किया था कि वह आपात मामले के तौर पर विचार करते हुए याचिका को स्वीकार करे.’’ अदालत इस मामले पर सुनवाई के लिए तारीख मुकर्रर करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




