आजम को सजा सुनाए जाने पर हिंसा,चार की मौत

Updated at :16 Jul 2013 6:23 PM
विज्ञापन
आजम को सजा सुनाए जाने पर हिंसा,चार की मौत

ढाका : कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी के 91 वर्षीय प्रमुख गुलाम आजम को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में 90 वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने के बाद हुई हिंसा की ताजा घटनाओं में कम से कमे चार लोग मारे गए हैं. दूसरी ओर देशव्यापी हड़ताल का आयोजन […]

विज्ञापन

ढाका : कट्टरपंथी जमात ए इस्लामी के 91 वर्षीय प्रमुख गुलाम आजम को बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में 90 वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने के बाद हुई हिंसा की ताजा घटनाओं में कम से कमे चार लोग मारे गए हैं. दूसरी ओर देशव्यापी हड़ताल का आयोजन करने वाले प्रदर्शनकारियों ने भी आज जमकर उत्पात मचाया. अधिकारियों और खबरों के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी सतखीरा में हजारों इस्लामी हमलावरों ने लाठियों, छुरों और देशी बमों से पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में चलायी गई गोलियों से दो प्रदर्शनकारी मारे गए.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘(जमात के) कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हथियारों और देशी बमों से हमपर हमला कर दिया. हम अपनी रक्षा के लिए गोली चलाने पर मजबूर हो गए, घटना में दो लोग मारे गए.’’उपनगर गाजीपुर में तेज गति से आ रही एक बस के नीचे आकर नौ वर्ष की बच्ची की मौत हो गई. प्रदर्शनकारी उस बस का पीछा कर रहे थे. दक्षिणपश्चिमी दिनाजपुर में कथित तौर पर विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई.वर्ष 1971 के संग्राम के दौरान ‘मानवता के खिलाफ अपराध’ के मामले में आजम को 90 वर्ष कैद की सजा सुनाए जाने के बाद जमात के कार्यकर्ताओं ने सत्तारुढ़ आवामी लीग के सतखीरा के स्थानीय नेता की हत्या कर दी थी. इसी घटना के बाद हिंसा शुरु हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola