लखवी को जमानत मिलने से अमेरिका चिंतित
Updated at : 24 Dec 2014 3:19 AM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: अमेरिका ने वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी को एक पाकिस्तानी अदालत द्वारा जमानत दिये जाने पर आज चिंता जताई और पाकिस्तान से साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए कहा. विदेश विभाग की उपप्रवक्ता मैरी हार्फ ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुंबई […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: अमेरिका ने वर्ष 2008 के मुंबई आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ता जकीउर रहमान लखवी को एक पाकिस्तानी अदालत द्वारा जमानत दिये जाने पर आज चिंता जताई और पाकिस्तान से साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने की प्रक्रिया जारी रखने के लिए कहा.
विदेश विभाग की उपप्रवक्ता मैरी हार्फ ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुंबई आतंकी हमले के कथित साजिशकर्ता लखवी को जमानत मिलने के बारे में रिपोर्ट पर हम चिंतित हैं.’’ हार्फ ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘पाकिस्तान सरकार ने मुंबई :हमले: के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाने में सहयोग का वादा किया है और हमने उनसे यह प्रक्रिया जारी रखने का अनुरोध करेंगे.’’ गौरतलब है कि पाकिस्तान की एक अदालत ने लखवी को जमानत दे दी है लेकिन हालांकि अब तक वह रिहा नहीं हुआ है.
इस बीच, अमेरिका ने जम्मू कश्मीर के चुनावों को भारत का अंदरुनी राजनीतिक मुददा बताते हुए इस संबंध में किसी तरह की टिप्पणी से इंकार किया. हार्फ ने जम्मू कश्मीर के चुनावों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘मैं (कोई टिप्पणी) नहीं करुंगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह जाहिर तौर पर भारत का अंदरुनी राजनीतिक मुददा है..’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




