मंडेला की हालत नाजुक लेकिन स्थिर :जुमा

Updated at :16 Jul 2013 1:56 PM
विज्ञापन
मंडेला की हालत नाजुक लेकिन स्थिर :जुमा

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज नेल्सन मंडेला के पास जाने के बाद कहा कि उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है. राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक जुमा ने संकेत दिया कि हाल के दिनों में मंडेला के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है.जुमा ने कहा कि मंडेला को […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने आज नेल्सन मंडेला के पास जाने के बाद कहा कि उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर है.

राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक जुमा ने संकेत दिया कि हाल के दिनों में मंडेला के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ है.
जुमा ने कहा कि मंडेला को चिकित्सकों की एक टीम से सबसे अच्छी मेडिकल चिकित्सा मिल रही है जो दिनरात उनके पास मौजूद रहते हैं.

इसबीच, चिकित्सकों ने कहा है कि मंडेला के परिवार के सदस्यों को उनकी जीवन रक्षक मशीन बंद करने के बारे में परामर्श दिया गया है जैसा कि 26 जून के अदालती दस्तावेजों में जिक्र है.

कानूनी कागजातों के मुताबिक वह एक जीवन रक्षक मशीन के जरिए सांस ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola