नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 50 की मौत

काठमांडो : नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं और बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 12,000 लोग बेघर हो गए हैं. गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी […]
काठमांडो : नेपाल में मूसलाधार बारिश के कारण हुई भूस्खलन की घटनाओं और बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई और 12,000 लोग बेघर हो गए हैं.
गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के विभिन्न हिस्सों में भूस्खलन और बाढ़ में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है.’’ मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि 19 लोग अब भी लापता हैं और उन्हें बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में अभी कोई सफलता नहीं मिली है. मंत्रालय का कहना है कि करीब 12,000 लोगों को बेघर होना पड़ा है और लगभग 900 मकान ध्वस्त हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










