पेशावर में मनाया गया दिलीप कुमार का 92वां जन्मदिन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेशावर: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का आज 92वां जन्मदिन उनके पैतृक निवास पेशावर में मनाया गया जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के शुरुआती 12 साल बिताये थे. दिलीप कुमार को आज ही मुंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है. यहां खैबर पख्तूनख्वा पर्यटन निगम, सांस्कृतिक विरासत परिषद और पेशावर प्रेस […]
विज्ञापन
पेशावर: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का आज 92वां जन्मदिन उनके पैतृक निवास पेशावर में मनाया गया जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के शुरुआती 12 साल बिताये थे.
दिलीप कुमार को आज ही मुंबई में संक्षिप्त बीमारी के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली है. यहां खैबर पख्तूनख्वा पर्यटन निगम, सांस्कृतिक विरासत परिषद और पेशावर प्रेस क्लब ने मिलकर उनका जन्मदिन मनाया.भारतीय कलाकार अमिताभ बच्चन, गोविंदा, अमजद अली खान की पत्नी, मनोज कुमार और सायरा बानो ने फोन के माध्यम से दिलीप कुमार के बारे में अपने विचार साझा किए.
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री परवेज खट्टक के सलाहकार अमजद अफरीदी ने कहा, ‘‘हमारी भविष्य की योजनाओं में न केवल दिलीप साहब बल्कि राजकपूर साहब के घर का संरक्षण भी शामिल है. राजकपूर का जन्म भी पेशावर में ही हुआ था. हम इन्हें संरक्षित कर इन्हें एक संग्रहालय का रुप देंगे.’’ कुमार का जन्म पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार के पास मुहल्ला खुदादाद में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था. उनकी आत्मकथा ‘द सब्सटेंस एंड द शेडो’ में उन्होंने अपनी पेशावर की यादों को साझा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










