जिया के लेख पर बांग्लादेश की राजनीति में बवाल

ढाका : एक अमेरिकी दैनिक अखबार में बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया के लिखे लेख ने यहां राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है. जिया ने अपने इस लेख में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है. हालांकि, बीएनपी ने कहा है कि जिया […]
ढाका : एक अमेरिकी दैनिक अखबार में बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी पार्टी बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया के लिखे लेख ने यहां राजनीतिक बवाल खड़ा कर दिया है. जिया ने अपने इस लेख में प्रजातंत्र की रक्षा के लिए बांग्लादेश के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है. हालांकि, बीएनपी ने कहा है कि जिया ने समाचार पत्र ‘द वाशिंगटन टाइम्स’ को कोई लेख नहीं भेजा है, जबकि अखबार का कहना है कि लेखक की पुष्टि करने के बाद ही उसने यह लेख प्रकाशित किया है.
बीएनपी के प्रवक्ता रिजवी अहमद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह लेख उनका नहीं हैं. यह किसी साजिश के तहत किया गया जालसाजी का मामला हो सकता है.’’इस बीच सत्ताधारी आवामी लीग ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि यह लेख उन्होंने ही लिखा है और इसके लिए जिया को राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए.
अमेरिका द्वारा कर्मचारी अधिकार और सुरक्षा मुद्दों को लेकर बांग्लादेश को मिले तरजीही व्यापार दर्जा या जीएसपी निलंबित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी रही जिया पर तीखा हमला किया है. हालांकि पिछले सप्ताह जिया ने ऐसा कोई भी लेख लिखने की बात से इनकार करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के लिए व्यापारिक प्राथमिकताएं खत्म करने की मांग करने वाला पांच महीने पहले प्रकाशित हुआ यह लेख उन्होंने नहीं भेजा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










