भारत-पाक चाहें तो कश्मीर मुद्दे पर मदद को तैयार हूं : बान की मून

Published at :09 Dec 2014 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-पाक चाहें तो कश्मीर मुद्दे पर मदद को तैयार हूं : बान की मून

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से अनुरोध मिलने पर कश्मीर मुद्दे का हल करने में उनका सहयोग करने की इच्छा प्रकट की है और दोनों से एक ऐसे करार पर पहुंचने के लिए वार्ता बहाल करने का आह्वान किया है, जो उनके एवं इस क्षेत्र के सुरक्षा […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र प्रमुख बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से अनुरोध मिलने पर कश्मीर मुद्दे का हल करने में उनका सहयोग करने की इच्छा प्रकट की है और दोनों से एक ऐसे करार पर पहुंचने के लिए वार्ता बहाल करने का आह्वान किया है, जो उनके एवं इस क्षेत्र के सुरक्षा हितों को पूरा करे.

सं.रा. महासचिव ने कहा कि ‘जैसा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि यदि दोनों देश अनुरोध करते हैं तो मैं इस मुद्दे के हल में और सहयोग के लिए तैयार हूं.’ उन्होंने जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए वार्ता की जरुरत पर बल देते हुए कहा, मैं एक बार फिर सरकारों को वार्ता बहाल करने और विश्वास बहाली के उपायों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित करता हूं ताकि कश्मीर पर समझौता हो और वह दोनों देशों एवं इस क्षेत्र के सुरक्षा हितों को पूरा करे.
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में कश्मीरियों को साथ लेने और उनके अधिकारों का सम्मान करने की जरुरत है. वह संघर्ष विराम उल्लंघन को लेकर दोनों देशों के बीच हाल के तनाव को लेकर उनके अधिकारियों के संपर्क में हैं.
पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैन्य चौकियों और गांवों को निशाना बनाए जाने से कई भारतीय नागरिक मारे गए एवं कई अन्य घायल हुए. पाकिस्तान का कहना है कि उसे भी नागरिक मोर्चे पर नुकसान उठाना पड़ा.
भारत एवं पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र महासभा में वाकयुद्ध में शामिल रहे हैं. इस विश्व निकाय में कश्मीर के बारे में पाकिस्तान की टिप्पणी भारत को बेहद नागवार गुजरी थी.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने सीमा पर तनाव को लेकर बान की मून को पत्र लिखा था और संयुक्त राष्ट्र के हस्तक्षेप की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola