श्रीलंकाई नौसैनिकों ने गोली चलाकर भारतीय मछुआरों को भगाया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2014 1:10 PM (IST)
विज्ञापन

तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आज कच्चातीवू के निकट और अन्य इलाकों में कथित तौर पर हवा में गोली चलाकर भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया. यही नहीं, उन्होंने मछुआरों के मछली पकड़ने वाले 20 से अधिक जालों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष एस इमेरिट ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिक छह से […]
विज्ञापन
तमिलनाडु: श्रीलंकाई नौसैनिकों ने आज कच्चातीवू के निकट और अन्य इलाकों में कथित तौर पर हवा में गोली चलाकर भारतीय मछुआरों को खदेड़ दिया. यही नहीं, उन्होंने मछुआरों के मछली पकड़ने वाले 20 से अधिक जालों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.
रामेश्वरम मछुआरा संगठन के अध्यक्ष एस इमेरिट ने बताया कि श्रीलंकाई नौसैनिक छह से अधिक नौकाओं में सवार होकर आए और मछुआरों की नौकाओं पर कथित रुप से बोतलें फेंकीं.
इमेरिट ने बताया कि मछुआरे कच्चातीवू, तलाईमन्नार और नेन्दुनतीवू के निकट मछली पकड़ रहे थे. अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है कि मछुआरे कच्चातीवू के परे गए हों और यह श्रीलंकाई नौसैनिकों के हमले का कारण हो सकता है.
करीब तीन हजार मछुआरे 626 नौकाओं में मछली पकड़ने समुद्र में गए थे. चार दिसंबर को इस तटीय शहर से मछली पकडने निकले मछुआरों को श्रीलंकाई नौसैनिकों द्वारा कथित रुप से पाक जल-डमरुमध्य में उनका मार्ग अवरुद्ध कर दिये जाने और 15 नौकाओं के जालों को नष्ट कर दिए जाने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










