पूर्वी कांगो में नरसंहार में 36 लोग मारे गए

Published at :08 Dec 2014 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी कांगो में नरसंहार में 36 लोग मारे गए

गोमा (कांगो) : संदिग्ध युगांडा विद्रोहियों ने कांगो गणराज्य के पूर्वी हिस्से में 36 लोगों की छुरों और कुल्हाड़ियों से वार कर हत्या कर दी. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में असफल रहने की वजह से सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ा है. […]

विज्ञापन
गोमा (कांगो) : संदिग्ध युगांडा विद्रोहियों ने कांगो गणराज्य के पूर्वी हिस्से में 36 लोगों की छुरों और कुल्हाड़ियों से वार कर हत्या कर दी. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोक पाने में असफल रहने की वजह से सेना और संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ा है.
उत्तरी कीवू प्रांत के बेनी इलाके में रात को हुआ हमला, नरसंहार की श्रृंखला का नया मामला है. इसका आरोप मुस्लिम विद्रोही संगठन एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) पर है.
इस क्षेत्र में हुए हमलों में अक्तूबर से अब तक 250 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. इन हमलों का तरीका एक ही है, जिसमें रात के समय हमलावर छुरों और कुल्हाड़ियों से लैस होकर आते हैं और महिलाओं तथा बच्चों सहित क्षेत्र के निवासियों की हत्या कर देते हैं.
नगर प्रमुख जीन- बैप्टिस्ट कामबु से उत्तरी कीवू की राजधानी गोमा में फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि रात में हुए हमले में 36 लोग मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि दो अन्य लोग जख्मी हुए हैं जबकि दो लोगों को अगवा कर लिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola