एके-47 को दिया ‘शांति के हथियार’ का खिताब

Published at :03 Dec 2014 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
एके-47 को दिया ‘शांति के हथियार’  का खिताब

मास्को: एके-47 एसाल्ट राइफल के लिए दुनिया में मशहूर रुसी कंपनी कलाश्निकोव ने अपने हथियारों को शांति का हथियार (वेपंस आफ पीस) बताया है. कंपनी ने अपनी छवि को निखारने की योजना के तहत यह नया लोगो व टैगलाइन अपनाया है. कंपनी ने कलाश्निकोव ने दुनिया को एके-47 राइफल दी. यह राइफल एशिया व अफ्रीका […]

विज्ञापन

मास्को: एके-47 एसाल्ट राइफल के लिए दुनिया में मशहूर रुसी कंपनी कलाश्निकोव ने अपने हथियारों को शांति का हथियार (वेपंस आफ पीस) बताया है. कंपनी ने अपनी छवि को निखारने की योजना के तहत यह नया लोगो व टैगलाइन अपनाया है. कंपनी ने

कलाश्निकोव ने दुनिया को एके-47 राइफल दी. यह राइफल एशिया व अफ्रीका महाद्वीप में सुरक्षा बलों के साथ साथ आतंकी संगठनों के बीच भी लोकप्रिय है. कलाश्निकोव या एके-47 दुनिया में सबसे जाना पहचाना हथियार है.रशिया टुडे की एक खबर के अनुसार कंपनी ने कंपनी की नये सिरे से ब्रांडिंग पहल में 3,80,000 डालर से अधिक की राशि खर्च की है.

कलाश्निकोव के नये लोगो में ‘सीके’ काले व लाल रंग में लिखा गया है. इसका विस्तार ‘कलाश्निकोव कंसर्न’ है जिसे कंपनी अपना नया नाम बताती है. कंपनी के बयान में कहा गया है कि ये रंग पश्चिम सर्बिया में उदमुर्तिया के झंडे से लिए गए हैं जहां कलाश्निकोव का मुख्य कारखाना है.

इसके साथ ही इस हथियार कंपनी ने नया नारा या स्लोगन भी अपनाया है. अंग्रेजी में यह स्लोगन शांति की रक्षा (प्रोटेक्टिंग पीस) और रुसी भाशा में शांति के हथियार (वेपंस आफ पीस) निकलता है.

इसके साथ ही कंपनी ने फैशन बाजार में उतरते हुए कुछ उत्पाद पेश किए हैं.ऐसा माना जाता है कि दुनिया में 10 करोड से अधिक कलाश्निकोव राइफल बिकी हैं. इस बंदूक को विकसित करने वाले मिखाइल कलाश्निकोव का पिछले साल निधन हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola