ePaper

अमेरिका में दो भारतीयों पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

Updated at : 13 Nov 2014 3:31 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में दो भारतीयों पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

न्यूयार्क: अमेरिका में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. दोनों भारतीय यहां निवेश योजनाएं चलाते थे उन पर आरोप लगा है कि सोशल साइट का इस्तेमाल करके उन्होंने निवेशकों से धोखाधड़ी की है. प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के प्रवर्तन विभाग ने पंकज श्रीवास्तव तथा नटराज कावूरी […]

विज्ञापन

न्यूयार्क: अमेरिका में दो भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है. दोनों भारतीय यहां निवेश योजनाएं चलाते थे उन पर आरोप लगा है कि सोशल साइट का इस्तेमाल करके उन्होंने निवेशकों से धोखाधड़ी की है.

प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) के प्रवर्तन विभाग ने पंकज श्रीवास्तव तथा नटराज कावूरी पर निवेशकों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. इन लोगों ने अपनी निवेश प्रबंधन कंपनी प्राफिट पैराडाइज के लिए रोजाना मुनाफे की ‘गारंटी’ देकर निवेश जुटाया.
इन लोगों ने निवेशकों को धन जमा करने के लिए आमंत्रित किया, जिन्हें अन्य निवेशकों की जमा के साथ पूल कर विदेशी एक्सचेंजों (शेयरों व जिंसों) कारोबार किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने वेबसाइट भी बनाई और संबंधित सोशल मीडिया साइटों का इस्तेमाल कर मिलने वाले लाभ को भारीभरकम और आकर्षक बताया. एसईसी का आरोप कि गारंटिड रिटर्न की पेशकश झूठी है.
श्रीवास्तव व कावूरी ने जाली नाम व संपर्क की जानकारी देकर अपनी पहचान को भी छिपाने का प्रयास किया. उन्होंने पॉल एलन व नाथन जोंस के जाली नाम दिए.एसईसी ने इस मामले की जांच में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा की गई मदद की सराहना की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola