नाइजीरिया : आत्मघाती हमले में 48 छात्रों की मौत

पोतिसकम : उत्तरपूर्व नाइजीरिया के एक स्कूल की यूनीफार्म पहनकर आए एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उडा लिया जिससे 48 छात्रों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलने पर सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन सेना की अक्षमता से नाराज लोगों ने उन पर पथराव किया. देश में पांच साल से जारी […]
पोतिसकम : उत्तरपूर्व नाइजीरिया के एक स्कूल की यूनीफार्म पहनकर आए एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उडा लिया जिससे 48 छात्रों की मौत हो गई.
घटना की खबर मिलने पर सैनिक घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन सेना की अक्षमता से नाराज लोगों ने उन पर पथराव किया. देश में पांच साल से जारी इस्लामी उग्रवाद के कारण हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों लोग बेघर हुए हैं.
जिंदा बचे लोगों ने बताया कि यह विस्फोट उस समय हुआ जब करीब दो हजार छात्र आज सुबह राजकीय प्रौद्योगिकी विज्ञान कालेज में एकत्रित हुए थे. अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि दर्जनों लोगों का इलाज चल रहा है. एक आत्मघाती हमलावर ने पिछले सप्ताह योबे प्रांत की राजधानी पोतिसकम में ही 30 लोगों की हत्या की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




