पाकिस्तान : रॉकेट हमले में दो सैनिकों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पेशावर : अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आज उग्रवादियों के रॉकेट हमले में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक घायल हो गया. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक अज्ञात स्थान से उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के दत्ता खेल इलाके में स्थित […]
विज्ञापन
पेशावर : अफगानिस्तान की सीमा से सटे पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में आज उग्रवादियों के रॉकेट हमले में कम से कम दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक घायल हो गया.
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उग्रवादियों ने एक अज्ञात स्थान से उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी के दत्ता खेल इलाके में स्थित सुरक्षा बलों के शिविर को निशाना बनाया था. हमले के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आस पास के इलाकों में खोज अभियान चलाया और प्राप्त सूचना के अनुसार हमलावरों को मार गिराया. हालांकि सुरक्षा बलों ने हमलावरों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










