ePaper

ISIL को मदद पहुंचा रहा था अमेरिकी नागरिक

Updated at : 17 Sep 2014 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
ISIL को मदद पहुंचा रहा था अमेरिकी नागरिक

वाशिंगटन : न्यूयॉर्क निवासी एक अमेरिकी नागरिक पर विदेशी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंट (आइएसआइएल) को मदद मुहैया कराने का आरोप लगाया गया है. रोचेस्टर के रहने वाले 30 वर्षीय मुफिद इलफगीह पर आइएसआइएल को सामग्री मुहैया कराने की कोशिश को लेकर कल तीन आरोप लगाए गए. इलफगीह पर अमेरिकी सेना […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : न्यूयॉर्क निवासी एक अमेरिकी नागरिक पर विदेशी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवंट (आइएसआइएल) को मदद मुहैया कराने का आरोप लगाया गया है. रोचेस्टर के रहने वाले 30 वर्षीय मुफिद इलफगीह पर आइएसआइएल को सामग्री मुहैया कराने की कोशिश को लेकर कल तीन आरोप लगाए गए.

इलफगीह पर अमेरिकी सेना के वर्तमान और पूर्व सदस्यों की हत्या का प्रयास करने, हिंसक अपराध के लिए साइलेंसर लगा हथियार और साइलेंसर वाली अपंजीकृत बंदूक रखने का भी आरोप लगाया गया है. अगर वह दोषी पाया जाता है तो उसे 30 साल तक जेल में रहना पड सकता है.

अमेरिकी अटॉर्नी एरिक होल्डर ने कहा, ‘हम अमेरिकी लोगों को नुकसान पहुंचाने पर आमादा आइएसआइएल और अन्य आतंकवादी संगठनों को समर्थन देने की इच्छा रखने वालों की सक्रियता से पहचान कर उन्हें नाकाम करेंगे.’ उन्होंने कहा, ‘जैसा कि इस मामले में दिखता है कि किसी व्यक्ति के अपनी योजनाओं को मूर्त रुप देने से पहले उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए हमारे एजेंट और अभियोजक हर तरह के खोजपरक तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola