ePaper

अनुमान से तीन गुणा अधिक है आईएसआईएस लड़ाकों की संख्या

Updated at : 12 Sep 2014 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमान से तीन गुणा अधिक है आईएसआईएस लड़ाकों की संख्या

वॉशिंगटन: सीआईए के एक नवीनतम आकलन में कहा गया है कि इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर चुके आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लडाकों की संख्या 31,500 से ज्यादा है और यह आंकडा पूर्व के अनुमान से करीब तीन गुणा अधिक है. सीआईए के एक प्रवक्ता ने बताया ‘‘सीआईए का आकलन है […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन: सीआईए के एक नवीनतम आकलन में कहा गया है कि इराक और सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर चुके आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट के लडाकों की संख्या 31,500 से ज्यादा है और यह आंकडा पूर्व के अनुमान से करीब तीन गुणा अधिक है.

सीआईए के एक प्रवक्ता ने बताया ‘‘सीआईए का आकलन है कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांत (आईएसआईएल) के लडाकों की संख्या इराक और सीरिया में 20,000 से लेकर 31,500 के बीच हो सकती है. यह आकलन मई से अगस्त के दौरान की सभी खुफिया रिपोटरें की समीक्षा पर आधारित है. ’’उन्होंने कहा कि आईएसआईएल के इन लडाकों की संख्या हमारे पूर्व के उस अनुमान से कहीं ज्यादा है जिसमें यह संख्या करीब 10,000 होने की आशंका थी.
प्रवक्ता ने कहा कि यह नया आंकडा आतंकी संगठन के सदस्यों की संख्या में वृद्धि बताता है क्योंकि गुट ने लडाई में सफलता, खिलाफत की घोषणा, अपनी अधिक सक्रियता और अतिरिक्त खुफिया गतिविधियों के बाद जून से बडी संख्या में भर्ती की है.
सीआईए के इस आकलन से पहले, कल राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिका नीत सैन्य अभियान में बडे विस्तार का एलान किया है. इसमें सीरिया में अमेरिकी हमले, इराक में और 475 सैन्य पर्यवेक्षकों की तैनाती आदि शामिल है ताकि इस्लामिक स्टेट की ताकत को कमजोर कर उसे पूरी तरह नष्ट किया जा सके.इस्लामिक स्टेट को इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया या आईएसआईएस या आईएसआईएल भी कहा जाता है.
आईएसआईएस अलकायदा से टूट कर बना एक समूह है और इसने इराक तथा सीरिया के बडे हिस्से पर कब्जा कर लिया है. इससे क्षेत्र में खतरा पैदा हो गया है. अलकायदा ने ग्रुप से अपने आपको दूर रखा है.अमेरिकी विदेश मंत्री ने कल कहा कि अमेरिका का आईएसआईएस के साथ युद्ध की स्थिति नहीं है.
कैरी ने सीएनएन से कहा, ‘‘हम जो कर रहे हैं वो बेहद महत्वपूर्ण आतंक निरोधी अभियान में शामिल होना है.’’उन्होंने कहा यह कुछ समय के लिए चलेगा. अगर कोई इसे आईएसआईएल के साथ युद्ध के तौर पर देख रहा है तो वो ऐसा कर सकता है लेकिन तथ्य है कि यह एक महत्वपूर्ण आतंकनिरोधी अभियान है जिसका कई अलग हिस्सा होगा.पेंटागन ने कहा है कि अमेरिकी रक्षा मंत्री चक हेगल ने फ्रांस के अपने समकक्ष जीन वाइवेस ली ड्रीयन से इस्लामिक स्टेट का मुकाबला करने के वास्ते रणनीति के लिए समझौते पर चर्चा की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola