मुशर्रफ ने नरेंद्र मोदी को बताया मुस्लिम और पाकिस्तान विरोधी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Aug 2014 5:09 PM
इसलामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व सेनाध्यक्ष परवेज मुशर्रफ ने आज एक पाकिस्तानी चैनल को दिये अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान विरोधी और मुस्लिम विरोधी कहा है. मुशर्रफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कभी भी मुस्लिम के प्रति अपने नजरीये को स्पष्ट नहीं किया. परवेज […]
इसलामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और पूर्व सेनाध्यक्ष परवेज मुशर्रफ ने आज एक पाकिस्तानी चैनल को दिये अपने इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान विरोधी और मुस्लिम विरोधी कहा है. मुशर्रफ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद कभी भी मुस्लिम के प्रति अपने नजरीये को स्पष्ट नहीं किया.
परवेज ने आक्रमक तेवर दिखाते हुए कहा कि पाकिस्तान को भारत कम ना आंके. हमारे यहां भी परमाणु हथियार हैं और हमारी आबादी भी 20 करोड है. हम शांति से रहना चाहते हैं इसे हमारी कमजोरी ना समझे. मुशर्रफ ने कहा हम भारत के स्टैंड का इंतजार कर रहे हैं. भारत की ओर से अगर कोई ऐसी-वैसी हरकत की गयी तो हम भी चुप नहीं रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










