ePaper

उत्तरी जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 10 Aug 2014 12:37 PM (IST)
विज्ञापन
उत्तरी जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप

तोक्यो : उत्तरी जापान में आज 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी. अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप के बाद जापानी अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है. अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयनुसार दोपहर 12 बजकर […]

विज्ञापन

तोक्यो : उत्तरी जापान में आज 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. जानकारी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दी. अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप के बाद जापानी अधिकारियों ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

अमेरिकी एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयनुसार दोपहर 12 बजकर 43 मिनट (जीएमटी के अनुसार 3 बजकर 43 मिनट) पर उत्तरी जापान के आओमोरी प्रीफेक्चर से लगे प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में 37 किलोमीटर की गहराई में आया. आओमोरी प्रीफेक्चर तोक्यो से करीब 600 किलोमीटर दूर है. मई में जापान की राजधानी तोक्यो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था जिसमें 17 लोग मारे गए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola