यूएस में 70 प्रतिशत अंतर्राष्‍ट्रीय इंजीनियरिंग छात्र भारत और चीन से

Published at :06 Aug 2014 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
यूएस में 70 प्रतिशत अंतर्राष्‍ट्रीय इंजीनियरिंग छात्र भारत और चीन से

ह्यूस्टन: एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में से 70 प्रतिशत छात्र भारत और चीन से हैं.यह बात ‘एसईवीआईएस बाई नम्बर्स’ शीर्षक वाली एक तिमाही रिपोर्ट में सामने आयी. जिसे कल स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीवी) की ओर से जारी किया गया जो अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा […]

विज्ञापन

ह्यूस्टन: एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में इंजीनियरिंग की पढाई कर रहे अंतर्राष्ट्रीय छात्रों में से 70 प्रतिशत छात्र भारत और चीन से हैं.यह बात ‘एसईवीआईएस बाई नम्बर्स’ शीर्षक वाली एक तिमाही रिपोर्ट में सामने आयी.

जिसे कल स्टूडेंट एंड एक्सचेंज विजिटर प्रोग्राम (एसईवीवी) की ओर से जारी किया गया जो अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) गृह सुरक्षा जांच (एचएसआई) का हिस्सा है.

आठ जुलाई तक के आंकडों के अनुसार एफ (शैक्षिक) और एम (व्यावसायिक) वीजा का इस्तेमाल कर करीब नौ हजार अमेरिकी स्कूलों में 9,66,333 अंतर्राष्ट्रीय छात्र पढाई कर रहे हैं.यह गत अप्रैल से करीब पांच प्रतिशत कम है, लेकिन जुलाई 2013 की तुलना में इसमें आठ प्रतिशत की बढोतरी हुई है.

इसमें कहा गया है कि इंजीनियरिंग की पढाई करने वाले छात्रों में 70 प्रतिशत चीन और भारत से हैं. रिपोर्ट के अनुसार सभी विदेशी छात्रों में से 75 प्रतिशत एशिया से हैं जिनमें से 28 प्रतिशत चीन से हैं.

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नागरिकता संबंधी मामले में शीर्ष 10 देशों में चीन, भारत, दक्षिण कोरिया, सउदी अरब, कनाडा, जापान, ताइवान, वियतनाम, मेक्सिको और ब्राजील शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola