लीबिया से मुक्त करायी गयी 44 नर्सें सकुशल भारत पहुंचीं

Published at :05 Aug 2014 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
लीबिया से मुक्त करायी गयी 44 नर्सें सकुशल भारत पहुंचीं

कोच्चि: आतंकग्रस्त लीबिया से मुक्त करायी गयीं केरल की 44 नर्सों का पहला दल मंगलवार को कोच्चि पहुंचा. वे दुबई के रास्ते सुबह 8.50 बजे यहां पहुंचीं.विदेशों में रह रहे भारतीयों के कल्याण में जुटी एजेंसी रूट्स-नोरका के कार्यकारी अधिकारी पी सुदीप ने नर्सों की अगवानी की. नर्सों को ट्यूनिशिया से दुबई लाया गया और […]

विज्ञापन

कोच्चि: आतंकग्रस्त लीबिया से मुक्त करायी गयीं केरल की 44 नर्सों का पहला दल मंगलवार को कोच्चि पहुंचा. वे दुबई के रास्ते सुबह 8.50 बजे यहां पहुंचीं.विदेशों में रह रहे भारतीयों के कल्याण में जुटी एजेंसी रूट्स-नोरका के कार्यकारी अधिकारी पी सुदीप ने नर्सों की अगवानी की.

नर्सों को ट्यूनिशिया से दुबई लाया गया और उन्हें सुबह 3.30 बजे अमीरात की फ्लाइट से कोच्चि भेजा गया. मुक्त करायी गयीं 44 नर्सें लीबिया के कई अस्पतालों में काम करती थीं. मुक्त करायी गयीं 44 नर्सें उन 58 नर्सों में शामिल हैं जो दो दिन पहले ट्नीशिया से त्रिपोली पहुंची हैं. 43 नर्सों का एक और समूह सोमवार को ट्नीशिया के बॉर्ड पर पहुंचा है.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने पिछले दिनों लीबिया में फंसी भारतीय नर्सों की सकुशल वापसी के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पत्र लिखा था और केंद्र से मदद की अपील की थी. पिछले महीने इराक में फंसी 46 नर्सों की रिहाई आईएसआईएस के आतंकवादियों के चंगुल से करायी गयी थी. उन नर्सों का आतंवादियों ने अपहरण कर लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola