तेल डिपो में आग, अंतरराष्ट्रीय मदद’’ की अपील

काहिरा: हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने के लिए झडपों के बीच आज लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हवाई अड्डे के तेल डिपो में लगी आग बेकाबू हो गई.लीबिया की अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा कि त्रिपोली में लगी यह आग ‘‘मानवीय और प्राकृतिक आपदा’’ का कारण बन सकती है. अंतरिम सरकार ने […]
काहिरा: हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हासिल करने के लिए झडपों के बीच आज लीबिया की राजधानी त्रिपोली में हवाई अड्डे के तेल डिपो में लगी आग बेकाबू हो गई.लीबिया की अंतरिम सरकार ने एक बयान में कहा कि त्रिपोली में लगी यह आग ‘‘मानवीय और प्राकृतिक आपदा’’ का कारण बन सकती है.
अंतरिम सरकार ने इस आग पर काबू पाने के लिए ‘‘अंतरराष्ट्रीय मदद’’ की अपील की है. बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि अंतरिम सरकार को किस तरह की मदद की जरुरत है.सरकार ने कहा कि यह आग सोमवार की दोपहर दूसरे डिपो तक पहुंच गई. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि इस आग से कितने लोग हताहत हुए हैं.
सरकार ने कहा, ‘‘सरकार सभी संबंधित पक्षों से गोलीबारी तत्काल रोकने की अपील करती है क्योंकि स्थिति बहुत गंभीर हो गई है.’’लीबियाई टेलीविजन स्टेशनों ने हवाई अड्डे के पांच किलोमीटर के दायरे में रह रहे लोगों से क्षेत्र खाली करने को कहा. त्रिपोली के आसमान में काला धुआं उठता देखा गया.लीबियाई राष्ट्रीय तेल कंपनी के प्रवक्ता मोहम्मद अल हरारी ने कहा कि तेल डिपो में 60 लाख लीटर की क्षमता है और अगर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका तो यह पास की तरल गैस में भी लग सकती है.
लीबिया के एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए पास के शहरों से पांच ट्रक तैनात किये गये हैं. हवाई अड्डे पर नियंत्रण हासिल करने के लिए संघर्ष दो हफ्ते पहले शुरु हुआ था जब इस्लामी नीति मिलिशिया ने हवाई अड्डे पर अचानक हमला कर दिया. यह हवाई अड्डा पश्चिमी पर्वतीय शहर जिन्तान के विरोधी मिलिशिया के नियंत्रण में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










