अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक हिंसा में सबसे ज्यादा मौंते

Published at :29 Jul 2014 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ खुलासा, उत्तर प्रदेश के सांप्रदायिक हिंसा में सबसे ज्यादा मौंते

वाशिंगटन: उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा का दौर जारी है. राज्य सरकार के साथ केंद्र भी इन हिंसाओं पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर अमेरिकी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 में भारत में सांप्रदायिक झडपों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं. इस […]

विज्ञापन

वाशिंगटन: उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक हिंसा का दौर जारी है. राज्य सरकार के साथ केंद्र भी इन हिंसाओं पर अंकुश लगाने का पूरा प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर अमेरिकी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2013 में भारत में सांप्रदायिक झडपों में उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें हुईं. इस रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले वर्ष विश्व में धार्मिक समुदायों का हाल के समय में सबसे बडी संख्या में विस्थापन हुआ.

विदेश विभाग की वार्षिक ‘इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम रिपोर्ट’ 2013 में कहा गया कि (भारत के) सबसे बडे राज्य उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे वर्ष सांप्रदायिक अशांति में सबसे अधिक मौतें हुईं और मुजफ्फरनगर में सांप्रदायिक हिंसा में 65 लोगों की मौत हुयी. यह रिपोर्ट अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने जारी की.रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अगस्त के अंतिम दिनों से सितंबर के मध्य के बीच दो समुदायों के बीच हुई झडपों में 65 लोगों की मौत हुई जबकि 68 घायल हुए और करीब 40 से 50 हजार लोग विस्थापित हुए. अमेरिकी रिपोर्ट में हुए यह खुलासे चौंकाने वाले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola