इंट्रो में सुधार के साथ

गाजा/यरुशलमसंघर्ष विराम को मानवीय जरूरतों के लिए 24 घंटे बढ़ाने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के आग्रह को हमास द्वारा ठुकराने के बाद इस्राइल ने रविवार को गाजा पर फिर से हमलेे शुरू कर दिये. पिछले 20 दिनों के संघर्ष में 1,050 से अधिक फिलीस्तीनी तथा भारतीय मूल के एक जवान सहित इस्राइल के 43 सैनिक और […]
गाजा/यरुशलमसंघर्ष विराम को मानवीय जरूरतों के लिए 24 घंटे बढ़ाने संबंधी संयुक्त राष्ट्र के आग्रह को हमास द्वारा ठुकराने के बाद इस्राइल ने रविवार को गाजा पर फिर से हमलेे शुरू कर दिये. पिछले 20 दिनों के संघर्ष में 1,050 से अधिक फिलीस्तीनी तथा भारतीय मूल के एक जवान सहित इस्राइल के 43 सैनिक और तीन नागरिक मारे जा चुके हैं. इस्राइली रक्षा बल ने कहा कि हमने गाजा में नागरिकों के कल्याण के लिए मानवीय संघर्ष विराम पर सहमति जतायी थी. इस दौरान हमास ने निरंतर रॉकेट दागे. अब आइडीएफ हवाई, नौसैन्य और जमीनी अभियान फिर से शुरू करने जा रहा है. शनिवार की देर रात इस्राइल ने संघर्ष विराम को 24 घंटे तक के लिए बढ़ा दिया था. कैबिनेट की आपात बैठक के बाद यह यह चेतावनी भी दी कि यदि फिलीस्तीनी समूहों ने किसी भी तरह का उल्लंघन किया, तो सेना उन पर जरूरी कार्रवाई करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










