भारतीय मूल का सैनिक मारा गया

Published at :28 Jul 2014 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मूल का सैनिक मारा गया

यूएन का आग्रह पहले हमास ने नाकारा, फिर मानागाजा में 24 घंटे का संघर्ष विराम एजेंसियां, गाजा/यरुशलममानवीय जरूरत को लेकर संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले 24 घंटे के संघर्ष विराम को शुरू में खारिज करने के बाद हमास रविवार को फिर से इसके लिए राजी हो गया. इसके पहले संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध को हमास […]

विज्ञापन

यूएन का आग्रह पहले हमास ने नाकारा, फिर मानागाजा में 24 घंटे का संघर्ष विराम एजेंसियां, गाजा/यरुशलममानवीय जरूरत को लेकर संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता वाले 24 घंटे के संघर्ष विराम को शुरू में खारिज करने के बाद हमास रविवार को फिर से इसके लिए राजी हो गया. इसके पहले संयुक्त राष्ट्र के अनुरोध को हमास द्वारा ठुकराने के बाद इस्राइल ने रविवार को गाजा पर फिर हमले शुरू की दिये थे. इसमें गान यावने शहर निवासी एवं भारतीय मूल का 27 वर्षीय सार्जेंट (सैनिक) शनिवार रात मोर्टार हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया और रविवार को उसकी मौत हो गयी. पिछले 20 दिनों से चले आ रहे संघर्ष में 1,060 से अधिक फिलीस्तीनी और इस्राइल के 46 सैनिक और तीन नागरिक मारे जा चुके हैं. करीब 6,000 घायल हुए हैं.हमास प्रवक्ता सामी अबू जुहरी ने कहा कि रमजान की समाप्ति के मौके की तैयारियों और संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता तथा हमारे लोगों के जीवन की जरूरतों को लेकर हम सभी फिलीस्तीनी धड़ों के साथ रविवार को दोपहर दो बजे से 24 घंटे के संघर्ष विराम के लिए राजी हुए हैं. इस्राइल ने शनिवार देर रात संघर्ष विराम को 24 घंटे के लिए बढ़ाने की घोषणा की थी, लेकिन हमास ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि गाजा से इस्राइली सैनिकों और टैंकों की वापसी बगैर कोई संघर्ष विराम वैध नहीं होगा तथा विस्थापितों के घर लौटने पर यह इस्राइल पर सिर्फ रॉकेट हमलों को कुछ समय के लिए रोकेगा. एक नजर 1060 फिलीस्तीनियों की मौत46 इस्राइली सैनिक भी मारे गये192 बच्चे संघर्ष में अब तक मारे गये6000 लोग अब तक घायल 1,20,000 फिलीस्तीनी अब तक विस्थापित

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola